
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

नवरात्र के पावन अवसर पर NGO महागठबंधन परिवार की ओर से बिलासपुर के न्यू सरकंडा स्थित चटर्जी सिंधी धर्मशाला में 101 कन्याभोज का आयोजन किया गया। नवरात्र सप्तमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 101 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें हलवा-पूरी, खीर एवं प्रसाद का भोजन कराया गया। इस दौरान कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया और उपस्थित सदस्यों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन के माध्यम से NGO महागठबंधन परिवार ने सेवा, संस्कार, समर्पण और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया। आयोजन में कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराने के साथ उपहार भी भेंट किए गए। इसके बाद सभी कन्याओं को सम्मानपूर्वक विदा किया गया।आयोजकों के अनुसार, कन्याभोज केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने का माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है और लोगों को सेवा कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण बताया।इस अवसर पर रेणु रानी गौतम, गौरव शुक्ला, चंचल सलूजा, कमल छाबड़ा, नवीन ठाकुर, नीरज गेमनानी, हिमांशु कश्यप, गोविंद राय, अभिषेक ठाकुर, सुमन यादव, सूरज रजक, सोनिया साहू, विपुल, दुर्गेश शर्मा, गुलाब ठाकुर, प्रतिज्ञा सिंह, परी, कुश, मनोज सोनी, ऊषा, चेतना, प्रीति, मीरा राजपूत एवं अरुणिमा मिश्रा सहित NGO महागठबंधन परिवार के सदस्य, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




