Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरायपाली में आज राजमहल का भव्य दशहरा उत्सव, विजय यात्रा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सजेगी महफ़िल।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

नगर में विजयादशमी पर्व के अवसर पर राजमहल सरायपाली द्वारा मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी आयोजित होने वाले इस उत्सव को लेकर आयोजकों में उत्साह है।

कार्यक्रम में नागरिकों, मित्रों एवं नगरवासियों से शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रात्रि 8 बजे से विजय यात्रा एवं मंदिर दर्शन का कार्यक्रम होगा। इस दौरान नागरिकों से भेंट-मुलाकात भी की जाएगी। इसके पश्चात रात्रि 10 बजे से सभा के बाद नाटक, कर्मा नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।दशहरा पर्व भारतीय संस्कृति में बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। सरायपाली में राजमहल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और नगरवासियों को एक मंच पर जोड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।

राजमहल सरायपाली की ओर से आमंत्रण

इस आयोजन के लिए राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, कुमार निलेंद्र बहादुर सिंह, कुमार योगेंद्र बहादुर सिंह, कुमार आदित्येंद्र बहादुर सिंह, कुमार वरुणेंद्र बहादुर सिंह एवं कुमार यशवेंद्र बहादुर सिंह ने नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने तथा आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

राजमहल सरायपाली द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिलेगा। नगरवासियों में इस आयोजन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!