Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर डॉ संजय की नियुक्ति की संभावना.

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष का पद करीब डेढ़ महीने से रिक्त है। पूर्व अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल 8 सितंबर 2026 को समाप्त होने के बाद से नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस बीच प्रशासनिक गलियारों में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. संजय अलंग को आयोग का अगला अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला अब महत्वपूर्ण हो गया है। राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 विभागों के 265 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद अभ्यर्थी नई तारीखों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, पदोन्नति से जुड़े मामलों में भी आयोग की भूमिका को देखते हुए अध्यक्ष की नियुक्ति शीघ्र किए जाने की मांग उठ रही है।*क्या डॉ. संजय अलंग के नाम पर लगेगी मुहर?*प्रशासनिक हलकों में डॉ. संजय अलंग के नाम की चर्चा के बीच अब निगाहें राज्य सरकार के निर्णय पर हैं। क्या सरकार उनके अनुभव पर भरोसा जताते हुए उन्हें आयोग की जिम्मेदारी सौंपेगी या किसी अन्य नाम पर सहमति बनेगी, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट हो सकता है। फिलहाल नियुक्ति को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रदेश के युवाओं के भविष्य और सरकारी सेवाओं में चयन की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है। ऐसे में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति में देरी के बीच सरकार से अपेक्षा है कि वह जल्द निर्णय लेकर भर्ती प्रक्रियाओं की समयबद्धता और आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर स्थिति स्पष्ट करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!