
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव एवं दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने दुर्ग के उरला स्थित निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट और प्रधानमंत्री ई-बस योजना के बस डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने एसटीपी प्लांट का निर्माण शीघ्र पूरा करने तथा नवंबर में दुर्ग-भिलाई में शुरू होने वाली ई-बस सेवा के लिए चार्जिंग पॉइंट लगाने और आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।इस दौरान दुर्ग नगर निगम की आयुक्त लीना कोसम, एसडीएम प्रफुल्ल गुप्ता, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य और अधीक्षण अभियंता सुनील सिंह उपस्थित रहे।




