Newsछत्तीसगढ़

29 जुलाई को बिलासपुर में होगी मूलनिवासी महापंचायत, विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति।

बिलासपुर, भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

मूलनिवासी संघ (भारत) के आह्वान पर 29 जुलाई 2026 को बिलासपुर के सरकंडा स्थित चंद्रा भवन (मार्क हॉस्पिटल के समीप) में मूलनिवासी महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत पटेल करेंगे।आयोजकों के अनुसार महापंचायत में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा अल्पसंख्यक (MIN) समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण, आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन से जुड़े विषय, बस्तर क्षेत्र में प्रस्तावित बोधघाट परियोजना, कथित फर्जी ग्रामसभाओं के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, धर्म स्वतंत्रता कानून, अनुसूचित जाति समाज पर अत्याचार तथा नक्सल मामलों में जेलों में बंद आदिवासियों की रिहाई जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।संघ का कहना है कि इन मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आगामी आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर से सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम की तैयारियों में मूलनिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर जिला प्रभारी श्याम मूरत कौशिक तथा जिलाध्यक्ष डॉ. रघु साहू सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!