Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

राम नाम के जयघोष से गूंजा चकरभाठा, श्रीराम श्रद्धा आस्था यात्रा में उमड़ा जनसैलाब——//—-अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध में निकली यात्रा, पूर्व विधायक ने सरकार पर साधा निशाना।

भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध तथा भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करने के उद्देश्य से रविवार को चकरभाठा में भव्य ‘श्रीराम श्रद्धा आस्था यात्रा’ का आयोजन किया गया। बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के संयोजन में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं के हाथों में श्रद्धा के नारियल और मुख पर “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा नगर राममय हो उठा।यात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे शासकीय स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया गया। इसके बाद श्रद्धालु नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होते हुए मुख्य मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे, जहां नारियल अर्पित कर यात्रा का समापन सभा के रूप में हुआ।यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए हुए थे, जिन पर मंदिर में हुई चोरी के विरोध से जुड़े संदेश लिखे गए थे। वहीं भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत श्रीराम भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्गभर श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह घटना करोड़ों रामभक्तों की आस्था को आहत करने वाली है। जनता इस प्रकार की घटनाओं को कभी स्वीकार नहीं करेगी।बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने भगवान श्रीराम को नमन करते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए तथा राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मुद्दा केवल एक व्यक्ति के इस्तीफे तक सीमित नहीं रहना चाहिए।इस अवसर पर आत्माराम गिदवानी, दीवान जी, जिला उपाध्यक्ष विमल अग्रवाल, प्रहलाद कश्यप, ब्रजेश शर्मा, ब्रजेश दुबे, मनोज वर्मा, वीरेंद्र कौशिक, दिवाकर दुबे, अभिषेक दुबे, राजू दीक्षित, रोहिणी नौबतका, राकेश यादव, राजू ध्रुव, योगेश कौशिक, प्रदीप सन्नाडय, गुड्डा नामदेव, राजा वर्मा, रामायण रजक, गोविंद यादव, लाला यादव, बल्लू साहू, संगीता यादव, किरण गोस्वामी, जगन्नाथ ध्रुवंशी, वासु निर्मलकर, खम्मन रात्रे, धनुष मरावी, रूपेंद्र वर्मा, घनश्याम डहरिया, हाशिम खान, अमित कोसले, मुकेश ध्रुव, अश्वनी जायसवाल, निखाद राज निषाद, अनिल निर्मलकर, संजीव पाल, यू. मुरली, नागेश ध्रुव, वेद रात्रे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता आशु निर्मलकर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!