Newsछत्तीसगढ़

आज अंतिम मौका: ड्यूटी पर नहीं लौटे अतिथि शिक्षक तो जाएगी नौकरी।

विकास नंद/सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों के लिए आज सोमवार, 27 जुलाई 2026, को ड्यूटी पर लौटने का अंतिम अवसर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी हड़तालरत अतिथि शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से लौटकर अध्यापन कार्य प्रारंभ करें।

विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि निर्धारित समय-सीमा तक सभी अतिथि शिक्षक विद्यालयों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि जो अतिथि शिक्षक निर्धारित अंतिम तिथि के बाद भी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटेंगे, उनके विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के इस सख्त रुख के बाद हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों के सामने अब नौकरी बचाने और आंदोलन जारी रखने के बीच निर्णय लेने की स्थिति बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!