
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
रायपुर राजधानी स्थित भामाशाह छात्रावास में मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक रायपुर रामकृष्ण साहू थे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष टी.आर. साहू ने की। तरुण कुमार साहू आईएएस, सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर बी.सी. साहू, रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के प्रो. एस.एल. गजपाल, सेवानिवृत्त प्रोफेसर घनाराम साहू, डॉ. जया साहू चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ तथा डॉ. ललित साहू आईआईटी भिलाई विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उच्च शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयनित हितग्राहियों को 4,लाख की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का भी अभिनंदन किया गया।चंद्रयान के लिए चयनित कु. रागिनी साहू, मुनगासेर तथा कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीतने वाले भाटापारा के योगेश साहू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सीजीपीएससी से चयनित अधिकारियों के साथ दसवीं बारहवीं के टॉपर्स एम बी बी एस के लिए चयनित नैना साहू,अरपा छत्तीसगढ़ पत्रिका के संपादक अशोक कुमार साहू एवं महानदी गूगल न्यूज के हीरालाल साहू का भी सम्मान किया गया। समिति के संचालक मंडल के सदस्यों को प्रमाण पत्र तथा नव नियुक्त प्रदेश समन्वयकों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान पंडित घनश्याम प्रसाद साहू प्रेम द्वारा लिखित पुस्तक जीवनी नारायण लाल साहू का विमोचन भी किया गया।मुख्य अतिथि डीआईजी रामकृष्ण साहू ने समिति के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देते हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने तक निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। डॉ. जया साहू ने विद्यार्थियों से असफलता से निराश न होकर बार-बार प्रयास करने की अपील की। प्रो. एस.एल. गजपाल ने जीवन में बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए सतत प्रयास करने की बात कही। डॉ. ललित साहू ने समारोह को नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायी बताया। बी.सी. साहू ने सफलता के लिए परिश्रम को आवश्यक बताया।समिति अध्यक्ष टी.आर. साहू ने समिति के गठन एवं उसके सात प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों, अतिथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा की आरती से हुआ। डॉ. सरिता साहू ने आरती प्रस्तुत की। डॉ वीणा साहू ने समिति के संचालकों का परिचय कराया। डॉ. वेद लाल साहू, नारायण साहू दंतेवाड़ा एवं तुमन चंद साहू ने संचालन में सहयोग किया। डॉ. सरिता साहू एवं प्राध्यापक कुंदन साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में समिति के वरिष्ठ संचालक भंवर सिंह साहू ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।




