Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

हर गरीब का सपना होगा पूरा — सरोज साहू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिवस से प्रारंभ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 60 हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र भी वितरण किया।

रामनारायण यादव ,सर्वव्यापी करगीरोड (कोटा)

सेवा संकल्प कार्यक्रम के कोटा नगर पालिका के संस्कृतिक भवन में सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को शासन की सभी योजनाओं का सुचारू रूप से लाभ मिले इस कारण एक ही छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे और उनके द्वारा स्टाल लगाकर शासन के जन कल्याण कारी योजना का व्यापक रूप से लोगों को बताया गया इसी कार्यक्रम में आज नगर पालिका कोटा के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 60 हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र भी वितरण किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि हमारी सरकार गरीब कल्याण की योजना को लेकर आगे चलने वाली सरकार है नगर पालिका कोटा अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू ने कहा कि भारत के सबसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास ऐसी योजना है जिसकी चर्चा पूरे देश में है और गरीबों ने कभी कल्पना नहीं किया था कि उनको भी पक्का मकान मिलेगा परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत के हर ग्राम पंचायत हर नगर पालिका नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है हमारे कोटा नगर पालिका में भी अभी तक कम से कम दो हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है इसके साथ ही प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना स्वच्छ भारत मिशन ऐसे अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चल रहे हैं इससे लोगों को जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है साथ ही इस नगर को साफ-साफ और स्वच्छ बनाए रखे यह हम सब के नैतिक जिम्मेदारी है इस कार्यक्रम में भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जयसवाल , मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल सुलेश पांडे , गायत्री साहू ,संगीता रोहिणी ,मीना यादव , बैकुंठ जायसवाल , मोहन श्रीवास, विकास सिंह , मुरारी लाल गुप्ता ,रामकुमार साहू कौशिक साहू सहित नगर पालिका के सभी पार्षद व एल्डरमेंन महेंद्र अग्रहरि,गंगिया बाई साहू, नंदलाल छत्री,महिला मोर्चा युवा मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा मंडल कोटा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!