Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

डिप्टी सीएम साव ने सरायपाली को दी 178 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात,जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर मंच से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की मेहनत को सराहा।

विकास नंद/सर्वव्यापी

उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री अरुण साव ने बुधवार को सरायपाली के नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को 178 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र में 23 करोड़ 28 लाख 61 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 154 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

मंच से कलेक्टर की मेहनत की सराहना

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और उन्हें धरातल तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की मेहनत की मंच से सराहना की। उन्होंने योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को महत्वपूर्ण बताया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए प्रशासन की सक्रियता और योजनाओं की सतत निगरानी जरूरी है।

पेयजल और अधोसंरचना विकास को मिलेगी गति

कार्यक्रम के माध्यम से सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल, सामुदायिक भवन, अधोसंरचना विकास और अमृत मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली। इन कार्यों से नगरीय क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम होगा।लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को सरायपाली के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी,विधायक चातुरी नंद, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती पटेल, उपाध्यक्ष हेमंत पटेल, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!