Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जनदर्शन में 55 आवेदनों पर हुई सुनवाई, जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने सुनी नागरिकों की मांगें और समस्याएं।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन के दौरान कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित और उचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जनदर्शन में ग्राम चिंगरौद की भूपेश्वरी निषाद ने अपने दो वर्षीय बेटे के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इसी प्रकार ग्राम अठारहगुड़ी के ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव के खिलाफ आर्थिक अनियमितता की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। ग्राम पचेड़ा की सरपंच ने गांव में पूर्व माध्यमिक शाला भवन निर्माण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।महासमुन्द के सुभाष नगर निवासी दिव्यांग महेश राम साहू ने अपनी बैटरी साइकिल में नई बैटरी लगवाने के लिए आवेदन दिया। वहीं, महासमुन्द नगरपालिका वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद और वार्डवासियों ने आम रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। ग्राम मुड़ियाडीह, खल्लारी निवासी दिव्यांग पुनरा पटेल ने बैटरी साइकिल उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित विभागों को आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!