Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

ऑपरेशन निश्चय का प्रहार: 18 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 11.15 लाख की संपत्ति जब्त।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ लगातार जारी है। ओडिशा सीमा पर विशेष निगरानी और अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर सघन जांच के दौरान सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, दो स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल 11 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।पुलिस के अनुसार एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, इंड-टू-इंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के साथ ही सोर्स और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति दो स्कूटी में गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट एनएच-53, रेहटीखोल पर विशेष जांच शुरू की।

एक स्कूटी कर रही थी पायलटिंग

मुखबिर के बताए अनुसार सबसे पहले एक टीवीएस जुपीटर स्कूटी क्रमांक OD 15 AG 0972 पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति पहुंचा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम दीपक कुमार साहनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी गोपालगंज (बिहार) बताया।पूछताछ में दीपक ने पुलिस को बताया कि पीछे एक अन्य स्कूटी में गांजा रखा हुआ है और वह ओडिशा से छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक दूसरी स्कूटी को पायलटिंग करते हुए आ रहा था।कुछ समय बाद मुखबिर की सूचना के अनुसार दूसरी टीवीएस जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG 04 RB 3286 वहां पहुंची। पुलिस ने स्कूटी चालक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम विशाल शाह, उम्र 23 वर्ष, निवासी पश्चिम चंपारण, बेतिया (बिहार) बताया।

स्कूटी की डिक्की और थैले से मिला 18 किलो गांजा

पुलिस द्वारा स्कूटी की तलाशी लेने पर सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में दो पैकेट और स्कूटी की डिक्की में टेपिंग किया हुआ एक पैकेट मिला। कुल तीन पैकेटों से 18 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओडिशा के बौद्ध जिले से गांजा खरीदकर उसे पंजाब ले जाकर खपाने की योजना बना रहे थे।11.15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—18 किलो गांजा, कीमत 9 लाख रुपये02 मोबाइल फोन, कीमत 15 हजार रुपये02 टीवीएस जुपीटर स्कूटी, कीमत 2 लाख रुपयेजब्त की है। इस प्रकार कुल 11 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति पुलिस ने जब्त की है।आरोपियों के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 102/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)ii(B) एवं 29(1) के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

विशाल शाह, पिता इन्द्रजीत शाह, उम्र 23 वर्ष, निवासी चुरामणपट्टी नया टोला, थाना नौतन, जिला पश्चिम चंपारण, बेतिया (बिहार)।दीपक कुमार साहनी, पिता जंगली साहनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी नया टोला भांडवा, थाना जादूपुर, जिला गोपालगंज (बिहार)।महासमुंद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन निश्चय’ लगातार तस्करों पर शिकंजा कस रहा है। ओडिशा सीमा पर विशेष निगरानी और अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर सघन जांच से गांजा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!