GPMNewsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की खनिज, श्रम, परिवहन और व्यापार एवं उद्योग विभाग की समीक्षा…दिए आवश्यक दिशा -निर्देश।

नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो, (सर्वव्यापी)

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में खनिज, श्रम, परिवहन और व्यापार एवं उद्योग विभाग की बारी-बारी से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इन विभागें की प्रमुख योजनाओं, स्थापना एवं बजट की स्थिति तथा सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों आदि की समीक्षा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लक्ष्य के अनुरुप प्रगति लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, अधोसंरचना एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा एवं हितलाभ वितरण की प्रगति पर चर्चा की।

कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा अभियान, यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन, चालान वसूली तथा परिवहन संबंधी सेवाओं की समीक्षा की। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रोत्साहन तथा औद्योगिक एवं स्वरोजगार गतिविधियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे तथा विभागीय कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति, उपलब्धियों एवं चुनौतियों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!