
विकास नंद/ सर्वव्यापी
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिंघोड़ा पुलिस ने एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान टोयटा कार से 33.780 किलो गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रे रंग की टोयटा कार क्रमांक MH 02 CW 9924 में एक व्यक्ति गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर रेहटीखोल एनएच-53 पर वाहन चेकिंग की गई। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम महेश रेड्डी, पिता नरसिम्हा रेड्डी, उम्र 36 वर्ष, निवासी डीमिर्जापुर, थाना बिदर, जिला बिदर, कर्नाटक बताया।तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 33.780 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 16 लाख 89 हजार रुपये है, बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने गांजा ओडिशा के बलांगीर जिले से नागपुर, महाराष्ट्र ले जाना बताया।
पुलिस ने गांजे के अलावा 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन और करीब 2.20 लाख रुपये कीमत की टोयटा कार भी जब्त की है। इस तरह मामले में कुल 19 लाख 19 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।आरोपी के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)ii(B) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
जब्त संपत्ति:33.780 किलो गांजा — कीमत 16.89 लाख रुपयेमोबाइल फोन — कीमत 10 हजार रुपयेटोयटा कार — कीमत 2.20 लाख रुपयेकुल जब्ती — 19.19 लाख रुपये




