Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जिले में तीन नए ब्लैक स्पॉट का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण..दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को लेकर तैयार की गई सुधारात्मक कार्ययोजना।

विकास नंद/सर्वव्यापी

परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की संयुक्त टीम ने जिले में चिन्हित तीन नवीन ब्लैक स्पॉट का स्थल निरीक्षण किया। सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने तथा इन स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना संभावित कारणों का जायजा लिया और सुधारात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार की।निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) गोपाल ध्रुवे तथा एनएचएआई के अधिकृत अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले में चिन्हित तीन नए ब्लैक स्पॉट में करणी कृपा प्लांट, तुमगांव, एनएच-53; बावनकेरा चौक, थाना पटेवा, एनएच-53 तथा न्यू गिल ढाबा, साल्हेतराईं, थाना बसना, एनएच-53 शामिल हैं।संयुक्त टीम ने तीनों स्थानों का विस्तृत निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के संभावित कारणों, सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था और आवश्यक सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। मौके पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यों की रूपरेखा निर्धारित करते हुए संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर सहमति बनी।

इन स्थानों पर प्रस्तावित सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!