
नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो चीफ,गौरेला-पेंड्रा- मरवाही (सर्वव्यापी)

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् परिवार द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस, गौरेला के सामने गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरेला नगर पंचायत के पूर्व पार्षद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष दुबे ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी शंकर लाल साहू, किशोर तिवारी, वंदे मातरम् परिवार के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य मनोज यादव, नगर पंचायत गौरेला के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद नीलेश साहू, पेंड्रा कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, नगर पंचायत गौरेला के पार्षद मनोज विश्वकर्मा, मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।दयाशंकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह और राष्ट्रीय भावना का संचार किया।
कार्यक्रम के आयोजन में दयाशंकर विद्यालय की संचालिका चंद्रकांता तिवारी एवं विद्यालय परिवार ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर राजेश साहू, पवन पांडे, सोमू श्रीवास, शरद साहू, विक्की वासुदेव, राजेश साहू (गुड्डा), अंकुल रोहिणी, अच्युत तिवारी, शंकर सोनी, मोनू नामदेव, मनीष गुप्ता, गोवर्धन नामदेव (पिंकी), शिव शंकर चक्रधारी, रज्जन नामदेव, विक्की राजपूत, कान्हा महाराज, रूपचंद नामदेव और नीलेश नामदेव उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लिया गया। ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा।




