छत्तीसगढ़Newsमहासमुंद

सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.42 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार।

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 249.60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब परिवहन के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर बैतारी चौक, थाना सरायपाली क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर राजेश पटेल (45), निवासी भंवरचुआ, चौकी भंवरपुर, थाना बसना; अजित पटेल (29) तथा अमित पटेल (32), दोनों निवासी कुटेला, थाना सरायपाली को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 25 पेटियों में 1192 पौव्वा अंग्रेजी शराब गोवा बरामद की गई। पुलिस ने कुल 249.60 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत 6,42,920 रुपये बताई गई है, जब्त की। शराब परिवहन में प्रयुक्त डस्टर कार क्रमांक CG-04 PS 3481, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है, तथा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264/26 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट एवं धारा 111(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को विधिवत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जब्त सामग्री249.60 लीटर अंग्रेजी शराब — कीमत 6,42,920 रुपयेडस्टर कार — कीमत करीब 3 लाख रुपये3 मोबाइल फोन — कीमत करीब 15 हजार रुपयेकुल जप्त संपत्ति — 9,57,920 रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!