
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का शिखा राजपूत तिवारी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रशासनिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की है।भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी ने अपने प्रशासनिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वरिष्ठ आईएएस अफसर शिखा राजपूत तिवारी वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे बिलासपुर संभागायुक्त, सरगुजा संभाग की आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तथा कोंडागांव, गौरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।अपने प्रत्येक दायित्व के दौरान उन्होंने सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग में उनके कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों की गति, प्रशासनिक समन्वय और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की कार्यशैली को व्यापक सराहना मिली।चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए। वहीं कोंडागांव और गौरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर रहते हुए आदिवासी क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी पहल की।वर्तमान में राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव के रूप में वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। उनकी प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और संवेदनशील नेतृत्व उन्हें प्रदेश की सम्मानित महिला प्रशासनिक अधिकारियों में विशिष्ट स्थान दिलाता है।उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सर्वव्यापी टीम ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए सफलता की कामना की है।



