
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

दैनिक प्रार्थना के बाद पीटी फिजिकल एक्टिविटी की लगातार चर्चा हो रही और शिक्षा के साथ साथ बच्चो के समग्र विकास के लिए हर सप्ताह कुछ खास बनाने प्रयास इस समय खूब चर्चा में है नशामुक्ति राष्ट्रीय जागरूकता अभियान ब्रम्हकुमारी परिवार बिलासपुर टीम के सहयोग से चलाया गया जिसमें बच्चों को दस करोड़ प्रतिज्ञा अभियान से जोड़ा गया और नशा के वर्तमान विभिन्न स्वरूपों पर विस्तार से चर्चा की गई मोबाइल,नशा, दूषित खान-पान, नकारात्मक सोच जैसे नशा के बारे में चर्चा की गई और सभी बच्चों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाया गई । हर वर्ष की तरह इस बार बच्चो ने एक हजार रक्षासूत्र तैयार कर भेजने प्रयास किया जा रहा सिपाही रक्षासूत्र भूतपूर्व सैनिक और स्काउट गाइड टीम बिलासपुर को सौंपने राखी मेकिंग प्रतियोगिता कराकर बच्चो के रक्षा सूत्र संग्रह कर लिफाफा तैयार किए गए और देशभक्ति का भाव भरते हुए इस अभियान से जय कौशिक ने खूब नारे लगवाये प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप ने सभी बच्चों और शिक्षको को बधाई दी और रक्षासूत्र जिला के माध्यम से भेजने की बात कही , रक्षासूत्र अभियान के लिए बच्चो को निर्देश दिए गए सेना के सिपाही की कोई कलाई सूनी न रहे इसके लिए ज्यादा से ज्यादा देशभक्ति का भाव बच्चो में भरा गया , वृक्षारोपण अभियान इको क्लब द्वारा चलाए गए जिसमे दस पेड़ लगाये गये और गमले तैयार किए गए शनिवार विशेष स्वच्छता, खेलकूद करा कर स्काउट गाइड के बच्चो को स्वतंत्रता दिवस के लिए निर्देश दिए गए कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी भी कराई गई। सुनील पांडेय संकुल समन्वयक और रजनीगंधा, बेहार सहित सभी शिक्षकों द्वारा बहुत मेहनत किया जा रहा शिक्षा गुणवत्ता के लिए जिससे स्कूल में बच्चों की संख्या लगातार आगे बढ़ रहा है।



