Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरायपाली में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई, पनीर और मिठाइयों के लिए गए नमूनें, नहीं मिला एनालॉग पनीर।

विकास नंद/सर्वव्यापी

सरायपाली खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभिहित अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन एवं सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को सरायपाली नगर में विभिन्न पनीर विक्रेताओं, रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकानों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके विक्रय पर रोक संबंधी नियमों से अवगत कराया गया। जांच के दौरान अब तक किसी भी प्रतिष्ठान में एनालॉग पनीर का विक्रय नहीं पाया गया, जिससे विभाग ने संतोष व्यक्त किया।कार्रवाई के दौरान क्षीरसागरम प्रतिष्ठान से पनीर एवं पेड़ा के प्रवर्तन नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा सभी प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संचालकों को स्वच्छता के सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान (आईईसी गतिविधि) के तहत व्यापारियों एवं आमजन को एनालॉग पनीर की पहचान, खाद्य सुरक्षा मानकों और मिलावट से बचाव संबंधी जानकारी देते हुए पोस्टर एवं पम्पलेट भी वितरित किए गए।

निरीक्षण के दौरान शिवानी स्वीट्स, शुभम ट्रेडर्स, धनलक्ष्मी ट्रेडर्स, क्षीरसागरम तथा कश्यप ऑर्गेनिक (सिंघनपुर) सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!