
नूर मोहम्मद ,जिला ब्यूरो चीफ, (सर्वव्यापी)
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगामी 15 अगस्त को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।
मुख्य समारोह गुरुकुल खेल मैदान, पेंड्रारोड में होगा, जहां विधायक धर्मजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।ध्वजारोहण के पश्चात विधायक सिंह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में राष्ट्रगान, परेड एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के अनुरूप अन्य आयोजन भी किए जाएंगे।स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
आयोजन स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, मंच सज्जा सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
जिला प्रशासन द्वारा समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।



