Newsछत्तीसगढ़

बस्तर के मुरिया दरबार में शामिल होंगी महामहिम।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 एवं 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचकर पारंपरिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति के बस्तर आगमन को प्रदेशवासियों के लिए प्रसन्नता और गौरव का अवसर बताया है।मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि राष्ट्रपति को बस्तर आने का आमंत्रण दिया गया था। इससे पहले बस्तर के मांझी-चालकी प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान भी उनसे बस्तर आने का आग्रह किया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलने की उम्मीद है।

नक्सल हिंसा प्रभावितों का बढ़ेगा आत्मविश्वास

नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों और अन्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दंतेवाड़ा में आयोजित शिविर को संबोधित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ सकें। ऐसे प्रयास प्रभावित परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले में महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।उन्होंने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। इससे महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही युवा बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।राष्ट्रपति का बस्तर दौरा, मुरिया दरबार में सहभागिता और अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक सरोकारों और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!