Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

ऑपरेशन निश्चय: अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर 12.260 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक डिजायर कार से 12.260 किलो गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से सफेद रंग की डिजायर कार क्रमांक CG 08 BF 7700 में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम को अलर्ट किया गया। कुछ ही देर बाद संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में तीन व्यक्ति सवार मिले और वाहन की सघन तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर रखा 12.260 किलो गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा के पदमपुर/जोगीमुड़ा से खरीदकर राजनांदगांव ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में खिलेश मंडावी (29) निवासी दुर्गा चौक, मनोहर पान ठेला, राजनांदगांव, अजय मार्कण्डेय (26) निवासी मलाईडाबरी, हाल तुलसीपुर, थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव तथा प्रेम दास मानिकपुरी (19) निवासी रानीसागर, थाना बसंतपुर, राजनांदगांव शामिल हैं।11.40 लाख रुपये की संपत्ति जब्तपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.260 किलो गांजा (कीमत करीब 6 लाख रुपये), एक डिजायर कार (करीब 5 लाख रुपये) और चार मोबाइल फोन (करीब 40 हजार रुपये) जब्त किए हैं।

जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 11 लाख 40 हजार रुपये है।महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अंतर्राज्यीय सीमाओं एवं चेक पोस्ट पर लगातार सघन निगरानी और वाहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सटीक सूचना, त्वरित कार्रवाई और आपसी समन्वय के चलते गांजा तस्करी के इस मामले का खुलासा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!