
रवि गोयल,सक्ती, ब्यूरो चीफ,सर्वव्यापी

डभरा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र पुटीडीह में धान की बोरियों में मिट्टी मिलाकर शासन को 1.31 करोड़ का चुना लगाने वाला मास्टर माइंड संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत ओर प्राधिकृत अधिकारी श्याम बाई को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,पूरा मामला मामला 24/11/2025 यानी करीब 9 महीने पहले का है जब धान खरीदी चल रही थी इसी दौरान अधिकारियों को जानकारी मिली कि डभरा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र पुटीडीह में रात को धान की बोरियों में मिट्टी मिलाया जा रहा है देर रात जिला पंचायत सीईओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो शिकायत सही मिली जांच हुई तो पता चला कि खरीदी केंद्र से 4200 क्विंटल धान गायब है जिसे पूर्ति करने के लिए धान की बोरियों में मिट्टी मिलाकर भेजा जाएगा,मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने एफआईआर कराने के निर्देश दिए ओर जिसपर खरीदी केंद्र प्रभारी प्रकाश महंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई मगर मामले में शामिल संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत, कंप्यूटर ऑपरेटर द्रोण प्रताप शांडिल्य ओर प्राधिकृत अधिकारी श्याम बाई का नाम शामिल नहीं था जांच में ये सभी भी जिम्मेदार थे और इन्हीं की देख रेख में खरीदी का कार्य हो रहा था,जिसके बाद 29/5/26 को कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला सक्ती से एक ओर पत्र जारी हुआ जिसमें अन्य दोषी संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत, कंप्यूटर ऑपरेटर द्रोण प्रताप शांडिल्य ओर प्राधिकृत अधिकारी श्याम बाई के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए मगर दो महीने तक डभरा थाना प्रभारी राजेश पटेल टाल मटोल करता रहा ओर आज जिला प्रशासन के दबाव में आखिरकार मामले में शामिल 2 अन्य आरोपी शशिकांत महंत ओर श्यामा बाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया,
कलेक्टर ने कहा एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी
आरोपी संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत ने 6/8/26को मानव अधिकार आयोग को एक शिकायत की है जिसमें उसने सक्ती कलेक्टर पर टॉयलेट साफ कराने जैसे गंभीर आरोप लगाये है वहीं शिकायत के साथ एक वीडियो भी दिया है जिसमें शशिकांत टॉयलेट साफ करता दिख रहा है और कोई उसका वीडियो बना रहा है प्रथम वीडियो को लेकर सक्ती कलेक्टर से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि यह बिल्कुल झूठा आरोप है शशिकांत महंत पिछले दो महीनों से अपने किए गए भ्रष्टाचार से बचने तरह तरह के प्रयास कर रहा था मगर मैने साफ कह दिया था कार्यवाही होकर रहेगी उसने जो वीडियो बनाया है वो उसका षडयंत्र है वो कही भी जाकर टॉयलेट साफ कर के वीडियो बना सकता है उसकी हम निगरानी कैसे करेंगे कलेक्टर ने कहा कि हमने कराया होता तो उसको वीडियो कैसे मिलता।




