Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

एनालॉग पनीर पर खाद्य विभाग की सख्ती, वैद्य फूड्स का पनीर असुरक्षित।

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले में एनालॉग पनीर के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जांच और प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिलेभर में पनीर एवं अन्य दुग्ध उत्पादों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है।अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा के मार्गदर्शन में चल रही कार्रवाई के तहत विगत दिनों वैद्य फूड्स, महासमुंद से लिए गए पनीर के नमूने की जांच रिपोर्ट असुरक्षित पाई गई। रिपोर्ट सामने आने के बाद अधिगृहित खाद्य पदार्थों को नियमानुसार नष्ट कराया गया। साथ ही संबंधित फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई भी की गई।विभाग के अनुसार इस माह लिए गए अन्य नमूनों में क्षीरसागरम स्वीट्स, सरायपाली से पनीर एवं पेड़ा, यश फैमिली रेस्टोरेंट, बागबाहरा से पनीर तथा हर्षद मिष्ठान से पेड़ा की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। वहीं कश्यप ऑर्गेनिक, बसना से लिए गए पनीर एवं दही के नमूने अवमानक पाए गए हैं।खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। लंबित नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उनके आधार पर भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनालॉग पनीर सहित अन्य दुग्ध उत्पादों के खिलाफ जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!