Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

पेंडारी में कोयला माफिया के खिलाफ चक्का जाम की चेतावनी, 15 दिन का अल्टीमेटम।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे ग्राम पंचायत पेंडारी (स) में कथित कोयला माफिया की गतिविधियों और भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों की बढ़ती परेशानी को लेकर समाजवादी पार्टी ने शासन-प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बड़े हाईवे ट्रकों की कतार लगने से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।यादव ने कहा कि पेंडारी क्षेत्र में कोयला परिवहन के कारण लगातार यातायात प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर भारी वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया है कि कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित कोयला माफिया को क्षेत्रीय नेताओं और प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त होने के कारण ग्रामीणों की शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और स्थानीय नेताओं पर भी मनमानी का आरोप लगाते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने शासन और प्रशासन से पेंडारी में भारी वाहनों के कारण उत्पन्न समस्या का तत्काल समाधान करने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।धनीराम यादव ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों को साथ लेकर रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!