
नूर मोहम्मद,जिला ब्यूरो(सर्वव्यापी)
कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को लेकर 12 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जनदर्शन में पहुचे लोगों की समस्याऐं सुनी और संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में बाज़ार मोहल्ला पेन्ड्रा की गायत्री ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने महतारी वंदन के केवाईसी कराने सीएससी व आधार केन्द्र संचालक पतगवां निवासी गोविंदा चौधरी के पास गई थी। सीएससी संचालक गोविंदा द्वारा उनके हाथ के अंगुलियों के निशान चार-पांच बार लिए और धोखाधड़ी करते हुए उनके बैंक खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। गायत्री ने कहा कि मेेरे खाते से राशि निकालने की जानकारी होने पर उन्होंने संबंधित बैंक शाखा व पेण्ड्रा थाने में शिकायत की हैं, जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं मिल पाया है।
कलेक्टर ने गायत्री की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ई-जिला प्रबंधक को तत्काल जांच-पड़ताल कर कार्यवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में भू-अर्जन का मुआवजा दिलाने, शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेश दिलाने, पीएम आवास, पंचायत सचिव द्वारा राशि गबन करने, रसोईया के कार्य से निकाल देने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।



