
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
कोरबा जिले के पाली अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) के पद को लेकर तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त कलेक्टर टीआर भारद्वाज को पाली एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी है। इस संबंध में कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा कभी भी आदेश जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।पाली एसडीएम रोहित सिंह के स्थानांतरण के बाद से ही नए एसडीएम को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज थी। अब संयुक्त कलेक्टर टीआर भारद्वाज का नाम सामने आने के बाद माना जा रहा है कि पाली अनुभाग को जल्द ही नया अनुविभागीय अधिकारी मिल सकता है।प्रशासनिक दृष्टि से पाली अनुभाग महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में एसडीएम के पद पर अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर कलेक्टर स्तर पर मंथन के बाद टीआर भारद्वाज के नाम पर सहमति बनने की चर्चा है। वहीं इस दौर में संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर, राठौड़ और डिप्टी कलेक्टर मधु गवेल का नाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, अंतिम स्थिति कलेक्टर के औपचारिक आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर आदेश की प्रतीक्षा है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में पाली एसडीएम के रूप में टीआर भारद्वाज की पदस्थापना संबंधी आदेश जारी हो सकता है।


