
विकास नंद/ सर्वव्यापी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य शासन द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को महासमुंद जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी विशिष्ट गणमान्य नागरिक के रूप में मौजूद रहेंगी। इस दौरान विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 7 बजे करीब 6 लाख दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से नागरिक सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त करेंगे।कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। आयोजन में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपील की गई है।‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा से भी जोड़ा गया है। आयोजन के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।




