Newsछत्तीसगढ़

रक्तवीर चूड़ामणि साहू को नम आंखों से अंतिम विदाई, समाजजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

मुंगेली जिले के ग्राम चातरखार निवासी एवं रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय रक्तवीर चूड़ामणि साहू (31 वर्ष), पिता स्वर्गीय आयोध्या साहू का 26 जुलाई को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से परिवार, मित्रों तथा पूरे साहू समाज में शोक की लहर व्याप्त है।

स्वर्गीय चूड़ामणि साहू का अंतिम संस्कार 27 जुलाई को उनके गृहग्राम चातरखार में सम्पन्न हुआ। अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार में साहू समाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार, शुभचिंतक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

स्वर्गीय चूड़ामणि साहू, रज्जू साहू के बड़े भाई तथा सुनीता साहू के पति थे। वे सामाजिक कार्यों के साथ-साथ रक्तदान के प्रति समर्पित रहने के कारण क्षेत्र में “रक्तवीर” के रूप में भी जाने जाते थे। उनके निधन को समाज ने एक अपूरणीय क्षति बताया है।

शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!