GPMNewsछत्तीसगढ़

चांद की नई तैनाती की चर्चा तेज, वन विभाग में हलचल!

गौरेला पेंड्रा मरवाही,नूर मोहम्मद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाओं के बीच आईएफएस अधिकारी ग्रीष्मी चांद का नाम नई जिम्मेदारी को लेकर सामने आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) अथवा कटघोरा या बिलासपुर वन मंडल की जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी किसी आधिकारिक आदेश की पुष्टि नहीं हुई है।वन विभाग के गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार ग्रीष्मी चांद को वन्यजीव प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) अथवा मैदानी वन प्रबंधन से जुड़े कटघोरा या बिलासपुर वन मंडल में पदस्थ करने की संभावनाओं को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। यदि ऐसा कोई निर्णय होता है तो उनके सामने वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, अवैध कटाई पर नियंत्रण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!