Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

युवा शक्ति से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प, सरला कोसरिया ने युवाओं से किया संवाद।

विकास नंद/सर्वव्यापी

स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया आतिथ्य के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के युवाओं से संवाद कर उनके विचारों, आकांक्षाओं और विकसित भारत के विजन को जाना।कार्यक्रम में सरला कोसरिया ने लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं का सामर्थ्य, नवाचार, सकारात्मक सोच और समर्पण ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। युवा संवाद के माध्यम से युवाओं को अपनी बात रखने और देश के भविष्य से जुड़े विषयों पर विचार साझा करने का अवसर मिला।इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!