

विकास नंद (सर्वव्यापी)
सुशासन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत सरायपाली बस स्टैंड में संगीतमय नुक्कड़ नाटक ‘नमो सेवा : अनकही कहानियाँ’ की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित अभियान के अंतिम चरण में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने संगीत, अभिनय और नृत्य के जरिए सुशासन, राष्ट्रसेवा एवं नागरिक कल्याण का संदेश दिया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं नोडल अधिकारी टंकेश्वर जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी अभिनय प्रतिभा और रचनात्मकता से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के भाजपा विकासखंड नोडल एवं मंडल संयोजक मनोज दास सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने बांधा समां
कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), सरायपाली की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसेवा और सुशासन से जुड़े संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों तक रचनात्मक माध्यम से राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सुशासन की भावना पहुंचाना था।इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुरप्रीत रैना, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इकबाल खान, आशीष दास एवं किशोर भोई उपस्थित रहे।
शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार हुई प्रस्तुति
नुक्कड़ नाटक का लेखन एवं निर्देशन शैलेंद्र कुमार नायक, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केना ने किया। सहायक के रूप में चंपालाल डड़सेना ने सहयोग दिया। सेजेस सरायपाली के व्याख्याता प्रदीप नारायण सेठ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगीत निर्देशन जलंधर वर्गे तथा नृत्य निर्देशन शिक्षिका नेहा दास ने किया।
नाटक में सेजेस सरायपाली की छात्राओं अन्वेषा प्रधान, अनुष्का प्रधान, महक गर्ग, श्रद्धा सुमन पाणिग्राही, पूजा सोनी, अतिका फातिमा, अदिष्टा दास, पायल साहू, प्रिंसी खुटिया, काजल अग्रवाल, रुचिता साहू, बलप्रीत कौर एवं खुशी पटेल ने कलाकार के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वहीं बाल सहयोगियों के रूप में जतिन नायक, एम.डी. परवेज, भारत भास्कर, रिग्मांशु साहू एवं ईशान सेठ ने सहयोग प्रदान किया।आयोजन की सफलता में शिक्षकों एवं सहयोगियों की अहम भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने में सेजेस सरायपाली के प्राचार्य गजेंद्र कुमार अरिल्ले सहित महेश नायक, वाय.के. चौधरी, अजय प्रधान, जयंत बारीक, प्रकाश ठेठवार, अश्विनी बारीक, किशोर पटेल तथा सरायपाली थाना की महिला पुलिसकर्मी मालती यादव का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर सेवा संकल्प अभियान के भाजपा विकासखंड नोडल एवं प्रभारी मनोज दास की ओर से सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। आयोजन में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, सामूहिक प्रयास और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति देखने को मिली।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रस्तुति ने रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकारों के प्रति सहभागिता विकसित करने का संदेश दिया।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।


