Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर प्रशासन अलर्ट, सेक्टर सुपरवाइजरों को दिए निर्देश।

विकास नंद/सर्वव्यापी

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर को सरायपाली में सेक्टर सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक में अभियान की तैयारियों और मैदानी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के कार्यों की समीक्षा करते हुए मतदाता प्रपत्रों के संकलन एवं सत्यापन, संबंधित दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा घर-घर सत्यापन कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने अभियान के दौरान BLOs को आने वाली व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके।बैठक में अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने पर बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!