Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

यात्री बसों की जांच में मिलीं खामियां, 9 बसों पर कार्रवाई; 19,600 रुपये का शमन शुल्क वसूल।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यात्री बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। 12 अक्टूबर को रायपुर रोड, महासमुंद में की गई जांच के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर 9 यात्री बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इन बसों से कुल 19,600 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।

परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने यात्री बसों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट सहित सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।जांच के दौरान 9 यात्री बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। विभाग ने संबंधित बसों से 19,600 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया।

सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य

परिवहन विभाग ने यात्री बस संचालकों और वाहन चालकों को सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!