Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

हिंदी विश्‍वविद्यालय में महात्‍मा गांधी जी की जयंती पर विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार, 02 अक्‍टूबर को सुबह 07:00 बजे महात्‍मा गांधी जी, डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर एवं पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण होगा। 08:00 बजे प्रार्थना सभा के अंतर्गत गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन होगा। पूर्वाह्न 11:00 बजे ग़ालिब सभागार में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा की अध्‍यक्षता में ‘गांधी, धर्म और उत्तर-आधुनिकता’ विषय पर व्‍याख्‍यान का आयोजन किया जाएगा। व्‍याख्‍यान के सारस्‍वत अतिथि मध्‍य प्रदेश के पूर्व अतिरिक्‍त सचिव मनोज कुमार श्रीवास्‍तव होंगे। स्‍वागत भाषण कुलानुशासक डॉ. राकेश कुमार मिश्र द्वारा किया जाएगा। गांधी एवं शांति अध्‍ययन विभाग के अध्‍यक्ष प्रो. मनोज कुमार राय कार्यक्रम का संचालन करेंगे तथा डॉ. अभिषेक सिंह धन्‍यवाद ज्ञापित करेंगे।स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पूर्वाह्न 09:30 बजे गांधी हिल पर स्‍वच्‍छता की शपथ ली जाएगी। इन कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील विश्‍वविद्यालय ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!