
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘ब्रह्म आलोक’ के 14वें प्रवेशांक का बिलासपुर में विमोचन किया गया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य सदस्यों ने पत्रिका के निरंतर प्रकाशन को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच द्वारा पिछले 13 वर्षों से ‘ब्रह्म आलोक’ मासिक पत्रिका का नियमित प्रकाशन किया जा रहा है। पत्रिका के माध्यम से समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों, सामाजिक सरोकारों और रचनात्मक कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पत्रिका समाज के लोगों को आपस में जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को मंच प्रदान करने का माध्यम बन रही है।विमोचन कार्यक्रम में मंच के प्रदेशाध्यक्ष बी.के. पाण्डेय, अरुण शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष रायपुर कान्यकुब्ज सभा, रज्जन अग्निहोत्री, सह सचिव अखिल भारतीय कान्यकुब्ज सभा रायपुर, आदित्य त्रिपाठी, कमलेश मिश्र, दिनेश बाजपेयी एवं सुदेश दुबे साथी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पत्रिका के 14वें प्रवेशांक के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाज की निरंतर सक्रियता और रचनात्मक प्रयासों का प्रतीक बताया गया।




