
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संदीप पांडेय ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने से पूर्व उन्होंने कलेक्टर संजय अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर जिले की शैक्षणिक व्यवस्था, प्राथमिकताओं और विभागीय गतिविधियों को लेकर चर्चा की।संदीप पांडेय के बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।बताया जा रहा है कि संदीप पांडेय के अनुभव और प्रशासनिक कार्यशैली से जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने नवपदस्थ डीईओ का स्वागत किया।



