
विकास नंद/ सर्वव्यापी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने 15 अगस्त 2026 को महासमुंद जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।
शुष्क दिवस के दौरान जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों के साथ-साथ मद्य भंडारण भंडार भी बंद रहेंगे। इस अवधि में मदिरा के विक्रय, वितरण एवं भंडारण से संबंधित गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी।
प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत 15 अगस्त 2026 को पूरे महासमुंद जिले में मदिरा की सभी दुकानें एवं मद्य भंडारण भंडार बंद रहेंगे।



