Newsछत्तीसगढ़

निःशुल्क व्हीलचेयर पाकर दिव्यांग युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए श्री गौरी शंकर सेवा समिति द्वारा 26 जुलाई 2026 को रायपुर कोटा निवासी रामदास के पुत्र देवदास मानिकपुरी को निःशुल्क व्हीलचेयर प्रदान की गई। समिति के इस सेवा कार्य से दिव्यांग युवक को दैनिक जीवन में आवागमन एवं अन्य आवश्यक कार्यों में काफी सुविधा मिलेगी।व्हीलचेयर वितरण के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद, असहाय एवं दिव्यांगजनों की हरसंभव सहायता करना है। समाज के सहयोग से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दुर्योधन पनका, उपाध्यक्ष सुधीर बाग, सचिव दुर्गेश सिंह, प्रचार-प्रसार मंत्री देवेंद्र टांडी, खिलेश्वर साहू सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में देवदास मानिकपुरी एवं उनके परिजनों ने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!