Newsछत्तीसगढ़

जागरूक नारी कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य, अधिकार और सुरक्षा की दी जानकारी।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महिलाओं और छात्राओं को स्वास्थ्य, अधिकार, सुरक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डी.पी. लॉ कॉलेज में “जागरूक नारी” कार्यक्रम का बिलासपुर में आयोजन किया गया। आर्यन फिल्म द्वारा संचालित जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों के साथ-साथ उनके कानूनी अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बिलासपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता महिला सशक्तिकरण की बुनियाद हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होने के साथ-साथ सामाजिक बदलाव में अपनी भूमिका को भी समझना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से जागरूक नागरिक के रूप में समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अपील की।कार्यक्रम में डॉ. उषा किरण, डॉ. दीक्षा और विनीता पटेल ने वक्ता के रूप में छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की।वक्ताओं ने छात्राओं से कहा कि स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर झिझक छोड़कर सही जानकारी हासिल करना जरूरी है। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या या अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में उपलब्ध कानूनी एवं संस्थागत सहायता का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सजग एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने वक्ताओं से विभिन्न विषयों पर सवाल भी किए, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!