Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

अनुपमा ने परखी विकास कार्यों की जमीनी हकीकत, पीएम जनमन आवास से आंगनबाड़ी तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समय-सीमा के पालन के निर्देश।

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद ने बुधवार को बागबाहरा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने ग्राम बागबाहरा कला, लमकेनी, तेंदूकोना एवं कलमीदादर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया।इस दौरान अनुपमा आनंद ने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का जायजा लिया और हितग्राहियों से सीधे चर्चा कर निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण कर गांवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं ग्रामीण परिवारों की आजीविका मजबूत करने के उद्देश्य से निर्मित की जा रही आजीविका डबरियों का अवलोकन कर उनकी प्रगति की समीक्षा की।सीईओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही पंचायत भवन में पंचायत स्तर पर संचालित प्रशासनिक एवं कार्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा भी की।

निरीक्षण के दौरान अनुपमा आनंद ने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों का लाभ ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!