Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरायपाली में पहली बार सजेगा ब्राह्मण क्रिकेट लीग का मैदान ,1 नवंबर राज्योत्सव को होगा आयोजन ।

विकास नंद ,(सर्वव्यापी)

सर्व ब्राह्मण समाज सरायपाली के तत्वावधान में युवा ब्राह्मण संघ द्वारा ब्राह्मण क्रिकेट लीग (BCL) का आयोजन 1 नवंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के युवाओं को खेल के माध्यम से एकजुट करना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा युवाओं में खेल भावना और टीमवर्क को प्रोत्साहित करना है।

क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और टीमों के लिए पंजीयन भी प्रारंभ कर दिया गया है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। आयोजन को लेकर युवा खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

खेल के माध्यम से एकता और संस्कृति का संदेश

ब्राह्मण क्रिकेट लीग का संदेश है— “धर्म की रक्षा, संस्कृति की पहचान, युवा शक्ति के संग खेल का मैदान।” आयोजकों का कहना है कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, सहयोग, आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का भी सशक्त जरिया है। इसी भावना के साथ युवाओं को एक मंच पर लाने की पहल की गई है।

गोकुल प्लेयो टर्फ में होगा आयोजन

प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर 2026, रविवार को दर्राभाठा रोड, सरायपाली स्थित गोकुल प्लेयो टर्फ में किया जाएगा। इच्छुक टीमें पंजीयन कराकर प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती हैं।

रजिस्ट्रेशन एवं जानकारी के लिए संपर्क करें संस्कार त्रिपाठी: 9522445000,पूनम आचार्य: 9424221193,मयंक पाणीग्राही: 6262447191युवा ब्राह्मण संघ ने समाज के युवाओं से इस खेल आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है। अब क्रिकेट के मैदान में युवाओं का जोश, उमंग और टीम भावना देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!