
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
आंगनवाड़ी केंद्र बोड़सरा में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जांजगीर ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष खम्हन प्रसाद साहू, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद साहू एवं भाजपा इकाई अध्यक्ष सीताराम (राजू) यादव शामिल हुए।इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को फल, बिस्कुट एवं मिठाई वितरित की गई। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए आंगन मिलन कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक संपन्न कराया।कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता एवं परिजनों की उपस्थिति भी रही। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में उत्साह बढ़ने के साथ आंगनवाड़ी केंद्र और परिवार के बीच सहभागिता मजबूत होती है।



