Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सेवा और संगठन की सशक्त पहचान सरला के जन्मदिन पर भाजपा जनों ने दी शुभकामनाएं।

विकास नंद / सर्वव्यापी

सरायपाली। राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरला कोसरिया के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा और संगठन के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया।सरला कोसरिया लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने समाजसेवा के माध्यम से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और बाद में भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं तथा विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।

पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी सरला कोसरिया वर्तमान में राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में महिलाओं को न्याय दिलाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी और महिलाओं के बीच निरंतर संवाद उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरला कोसरिया का सरल एवं सहज व्यवहार, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाता है। जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रभर से भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा सोशल मीडिया तथा व्यक्तिगत रूप से बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

शुभचिंतकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि सरला कोसरिया आगे भी जनसेवा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!