
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
ओबीसी संगम संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ बिलासपुर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा आज लखीराम ऑडोटोरियम बिलासपुर में केंद्रीय राज्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले को ज्ञापन सौंप कर मांग किया गया कि राज्यपाल के पास लंबित छग में ओबीसी के 27%आरक्षण को दिलाने एवं भारत की जाति जनगणना फार्म में ओबीसी कालम रखवाने हेतु प्रधानमंत्री से प्रभावी ढंग पहल किया करे। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दोनों माँगो को जायज बताते हुए प्रतिनिधि मंडल को उचित पहल करने हेतु आश्वस्त किया और कहा कि हक अधिकार के लिए ओबीसी समाज को एकजुट होकर संगठित होकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा। इस अवसर पर ओबीसी संगम छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं ओबीसी संगम संयुक्त मोर्चा समाज के श्याम मूरत कौशिक,अमर जीत पटेल, बृजेश साहू, क्रांति साहू ,डा रघु साहू, अन्नपूर्णा ध्रुव ,जोश थॉमस, बी के पासवान, रानी हेला, कुमालता साहू ,गंगा यादव, हेमिन साहू ,राजेंद्र साहू, मंत राम यादव आदि उपस्थित रहे।


