Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कमरछठ पूजा में शामिल हुईं महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया।

विकास नंद /सर्वव्यापी

गायत्री शक्ति पीठ सरायपाली में आज पावन कमरछठ पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने महिलाओं के साथ पूजा में सम्मिलित होकर विधिवत पूजा-अर्चना की।सरला कोसरिया ने माता सगरी से सभी माताओं-बहनों, परिवारजनों एवं बच्चों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि कमरछठ का पर्व मातृशक्ति की आस्था, श्रद्धा और अपनी संतानों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार माता सगरी की आराधना कर अपने बच्चों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गायत्री शक्ति पीठ में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!