
विकास नंद/सर्वव्यापी
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में एक कंटेनर वाहन की तलाशी लेकर 120.060 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 60 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है। मामले में कंटेनर चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट और वित्तीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लगातार जांच एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर वाहन में गांजे की बड़ी खेप ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर लाई जा रही है।
सूचना के आधार पर सिंघोड़ा पुलिस ने एनएच-53 रेहटीखोल में घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर वाहन क्रमांक CG06 AV 4815 को रोका। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम वसीम शाह (38), निवासी अमीरपुरा, नडियाद, जिला खेड़ा, गुजरात तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अय्युब खान (56), निवासी बोरसद, जिला आनंद, गुजरात बताया।लगातार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कंटेनर के डाला में गांजा छिपाकर ले जाने की जानकारी दी। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो पीछे के डाला में रखी चार प्लास्टिक बोरियों से 120.060 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा संबलपुर, ओडिशा से गुजरात ले जाना बताया।पुलिस ने गांजे के अलावा आरोपियों के दो मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर वाहन भी जब्त किया।
जब्त गांजे की कीमत 60,03,000 रुपये, मोबाइल की कीमत 5,500 रुपये और कंटेनर की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 70,08,500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।आरोपियों के खिलाफ धारा 20(B)ii(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
वसीम शाह, पिता सबीर शाह, उम्र 38 वर्ष, निवासी अमीरपुरा नडियाद, थाना नडियाद, जिला खेड़ा, गुजरात।अय्युब खान, पिता मेहताब खान, उम्र 56 वर्ष, निवासी बोरसद सकरिया मोहल्ला, थाना बोरसद, जिला आनंद, गुजरात।
जब्त सामग्री120.060 किलो गांजा — कीमत 60,03,000 रुपये02 मोबाइल — कीमत 5,500 रुपयेकंटेनर वाहन CG06 AV 4815 — कीमत 10,00,000 रुपयेकुल जब्ती — 70,08,500 रुपये।




