
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में पदस्थ स्टाफ ऑफिसर, सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कमल तिवारी 42 वर्ष की लंबी एवं समर्पित शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद 31 जुलाई 2026 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखक संघ की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।समारोह में संघ के अध्यक्ष भैरव नारायण विश्वकर्मा, संरक्षक देवलाल भारती, उपाध्यक्ष राजदेव राम लकड़ा सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कमल तिवारी की दीर्घकालीन सेवाओं, कार्यनिष्ठा और प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन के द्वितीय चरण के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखक संघ की ओर से कमल तिवारी का सम्मान किया गया तथा स्मृति-चिन्ह एवं शुभकामना संदेश भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए उनके योगदान को याद किया।




