GPMNewsछत्तीसगढ़

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव की आशंका, GPM जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 29 अक्टूबर को रहेंगे बंद,बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग का फैसला, कलेक्टर के अनुमोदन से जारी हुआ आदेश।

नूर मोहम्मद जिला ब्यूरो चीफ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव तथा आगामी दिनों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जीपीएम जिले में एहतियाती कदम उठाया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव तथा आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान एवं अतिवृष्टि की संभावना बनी हुई है। ऐसी परिस्थितियों में आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश को कलेक्टर के अनुमोदन से तत्काल प्रभावशील किया गया है। इसके तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश रहेगा।आदेश की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव, विभागीय संचालनालय, जिला कलेक्टर तथा गौरेला, पेंड्रा और मरवाही की एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं के अधिकारियों को सूचनार्थ भेजी गई है।

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता

मौसम की संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने का उद्देश्य बच्चों को संभावित जोखिम से सुरक्षित रखना है। अभिभावकों से भी अपील है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान दें और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!